महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना का कहना है कि रामायण और महाभारत का पुनर्प्रसारण ऐसे लोगों के लिए उपयोगी होगा, जिन्होंने पहले उन्हें नहीं देखा था। अभिनेता मुकेश खन्ना ने टेलीविजन पर रामायण और महाभारत के पुनर्प्रसारण के महत्व के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष किया।
मुकेश ने बीआर चोपड़ा के 90 के दशक के धारावाहिक महाभारत में भीष्म पितामह की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जो अब कोरोना वायरस प्रकोप के चलते देशव्यापी तालाबंदी के बीच दूरदर्शन पर फिर से आ रही है।
स बारे में बताते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, 'मुझे लगता है कि पुनर्प्रसारण कई लोगों के लिए उपयोगी होंगा, जिन्होंने पहले शो नहीं देखा था। इससे सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को भी मदद मिलेगी जिन्हें हमारे पौराणिक गाथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोग नहीं जानते कि हनुमान ने किसे संजीवनी दी थी। एक वीडियो है जो वायरल हो रहा हैl जहां कुछ लड़कों से पूछा गया कि कंस किसके मामा थे और वे जवाब देने से डर गए। कुछ ने कहा कि दुर्योधन, दूसरों ने कुछ और कहाl उन्हें पौराणिक कथाओं के बारे में पता नहीं हैl'
मुकेश ने एक साक्षात्कार में टाइम्स ऑफ इंडिया को यह जानकारी दी है। सोनाक्षी ने एक बार उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब वह यह बताने में विफल हो गई थी कि किसके लिए भगवान हनुमान रामायण में 'संजीवनी' लाए थे।
मुकेश ने एक साक्षात्कार में टाइम्स ऑफ इंडिया को यह जानकारी दी है। सोनाक्षी ने एक बार उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब वह यह बताने में विफल हो गई थी कि किसके लिए भगवान हनुमान रामायण में 'संजीवनी' लाए थे।